हमारा परिचय
परिवर्तन की दिशा में निरंतर प्रयास
मानव कल्याणार्थ !
मानव कल्याणार्थ ! आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु ट्रस्ट सामुहिक प्रयत्नों के द्धारा सभी उद्देश्यों के लिए सहमति, सम्मान, प्रेम, सद्भावना, इच्छा शक्ति के साथ " शाश्वत सत्य सनातन संस्कृति" प्रचार -प्रसार और आपसी सम्बन्धों की घनिष्ठता को आत्मसात कर, सहयोग के द्धारा मानव विकास एवं उन्नति करना चाहती है। सहयोग प्राणी की जन्मजात आवश्यकता है; उसका अस्तित्व विकास एवं सहयोग पर निर्भर करता है! इससे उसकी आवश्यकताओं तथा उद्देश्यों की पूर्ति होती है। आपकी सहयोगात्मक भूमिका से सामाजिक गुण विकसित होंगे और सामाजिक एवं धार्मिक सम्बंधों का विकास होगा। "शाश्वत सत्य सनातन संस्कृति" को संजोए रखने के लिए आप सभी सनातनियों का सहयोग अपेक्षित है। हमारी संकल्पना सम्यक विश्व व मानवीय कल्याण हेतु संगठित होकर सहयोग करना चाहती है, ट्रस्ट सभी " वैदिक सनातन संस्कृति" के धर्मावलंबियों से अनुरोध करता है कि आप सभी अपने सामर्थ्य अनुसार तन - मन - धन से जो भी सहयोग प्रदान कर सकते हो वह अवश्य करें ; इससे हमारे ऋषि - मुनियों, पित्रदेवों, बलिदानियों और हमारे पूर्वजों के द्धारा देखा गया सपना साकार होगा। हमारी परंपरा, संस्कृति, देव स्थानों, तीर्थस्थलों, मठ - मंदिरों, पवित्र नदियों एवं "वैदिक सनातन संस्कृति को संरक्षण प्राप्त होगा। विश्व में शांति स्थापित करने के लिए, सनातन संस्कृति का जीवंत रहना परम आवश्यक है। आइए हम - सब देशवासी ! मिलकर सम्पूर्ण मानव जाति, भारत वर्ष को समृद्ध, सशक्त, और सनातनी व्यवस्था से विश्व गुरू और शक्तिशाली बनाएं।
हमारा दृष्टिकोण
हमारा मिशन
हमारे उद्देश्य
हमारे मुख्य मूल्य
मुख्य उद्देश्य
वैदिक संस्कृति प्रचार-प्रसार
वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना।
शिक्षा - गुरुकुल खोलना
शिक्षा के क्षेत्र में गुरुकुलों की स्थापना और संचालन करना।
स्वास्थ्य - हस्पताल, चिकित्सा महाविद्यालय
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हस्पताल और चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना करना।
गरीबी स्वावलंबन अभियान
गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वावलंबन अभियानों का संचालन करना।
अनाथालय - शिशु पालन आश्रय
अनाथ बच्चों के लिए शिशु पालन आश्रय और देखभाल की व्यवस्था करना।
वृद्धाश्रम व गृह संरक्षण
बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए वृद्धाश्रम और गृह संरक्षण की व्यवस्था करना।
नारी सशक्तिकरण - मायका आश्रय
नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं के लिए मायका आश्रय प्रदान करना।
असहाय कुटुम्ब सहयोग (आश्रा)
असहाय और संकटग्रस्त परिवारों के लिए आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग (आश्रा) प्रदान करना।
शहीदों के परिवारों को सहयोग
देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिवारों को हर संभव सहयोग प्रदान करना।
रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान जनजागरण
मानवता की सेवा के लिए रक्तदान, नेत्रदान और अंगदान के प्रति जनजागरण अभियान चलाना।
गौशाला एवं वन्यजीव संरक्षण
गौशालाओं का संचालन, गौ सेवा और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कार्य करना।
शुद्ध शाकाहार - जीवों पर दया करें
समाज में शुद्ध शाकाहार का प्रचार करना और सभी जीवों के प्रति दया भाव रखने का संदेश देना।
नशामुक्ति - नवयुवा जनजागृति अभियान
युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए नवयुवा जनजागृति और नशामुक्ति अभियान चलाना।
अंधश्रद्धा - पीर-फकीर जनजागृति
समाज में फैली अंधश्रद्धा और पीर-फकीर जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ जनजागृति लाना।
न्यायिक सहयोग
जरूरतमंदों और पीड़ितों को कानूनी एवं न्यायिक सहयोग प्रदान करना।
मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम
स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए जागरूकता और अभियान।
पर्यावरण - वृक्षारोपण - जलसंरक्षण
पर्यावरण संरक्षण के लिए सघन वृक्षारोपण और जल संरक्षण (वाटर हार्वेस्टिंग) के कार्यों को बढ़ावा देना।
जैविक खेती जागरूकता
धरती और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए रासायनिक खादों की जगह जैविक खेती के प्रति जागरूकता फैलाना।
लोक संस्कृति संरक्षण
पारंपरिक लोक कलाओं, लोक गीतों और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और संवर्धन करना।
स्कूलों में खेल-कूद सामग्री वितरण
बच्चों के शारीरिक विकास के लिए स्कूलों में खेल-कूद सामग्री का निःशुल्क वितरण करना।
5+
सेवा के वर्ष
15K+
लाभान्वित परिवार
500+
सक्रिय स्वयंसेवक
50+
लाभान्वित गांव
मूल सिद्धांत एवं नैतिकता
पारदर्शिता
हम अपने दाताओं और जनता के साथ १००% वित्तीय और परिचालन पारदर्शिता बनाए रखते हैं।
सामुदायिक विकास
हमारी परियोजनाएं जमीनी स्तर से शुरू होती हैं, जिसमें स्थानीय समुदाय के लोगों को शामिल किया जाता है।
आत्मनिर्भरता
हम ऐसी आत्मनिर्भर प्रणालियाँ बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं जो दीर्घकालिक समृद्धि सुनिश्चित करें।
हमारे अभियान से जुड़ें
समाज के वंचित वर्ग के उत्थान और सार्थक सामाजिक परिवर्तन के लिए हमारी समर्पित टीम का हिस्सा बनें।
सदस्यता के लिए आवेदन करेंदान देकर सशक्त बनाएं
आपका एक छोटा सा योगदान किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। हमारे सेवा कार्यों में सहयोग हेतु आज ही दान करें।
अभी योगदान दें